{"_id":"5e1e0cf68ebc3e4aef640b29","slug":"demand-kannauj-news-knp5384577195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर में एक कंबल के लिए भटक रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर में एक कंबल के लिए भटक रहीं महिलाएं
विज्ञापन
तिर्वा तहसील में नायब तहसीलदार से कंबल मागती महिलाएं
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। सर्दी से बचाव के लिए कई महिलाओं ने तहसील में अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की मांग की थी। तहसील अधिकारियों ने उन्हें कंबल देने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद भी जरूरतमंदों को कंबल नहीं मिल सके।
शीतलहर में जरूरतमंद लोग कंबल पाने के लिए तहसील परिसर के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को तहसील आई महिलाओं ने नायब तहसीलदार से मिलकर शासन की ओर से मिलने वाले कंबल की मांग की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि वे जरूरतमंद है। उनके पास शीतलहर से बचाव के उचित साधन नहीं हैं।
महिलाओं ने कहा अगर उन्हें शासन से आने वाला कंबल मिल जाए, तो शीतलहर से बचाव हो सकता है। नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा ने कहा कि सभी लोग अपने घर जाओ, लेखपालों द्वारा सभी पात्रों के घर कंबल पहुंच जाएंगे। नायब तहसीलदार ने बताया कि तहसील आने वाली महिलाओं के नाम पते ले लिए गए हैं। लेखपालों से जांच कराकर पात्रों को कंबल वितरित कराए जाएंगे। वह स्वयं ही गांव-गांव पहुंच कर पात्रों को कंबल दे रहे हैं।