फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Debt-ridden farmer's heart attack death

कर्ज में डूबे किसान की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 05 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer's heart attack death
dead body
डेढ़ लाख रुपये के कर्जदार किसान की शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ने से घर में मौत हो गई। किसान ने किसान बैंक व समिति का 77000 हजार रुपया व 3.5 बीघा जमीन गिरवी रख 80 हजार का अलग से कर्जा लिया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।  तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के परसपुर सरैया गांव निवासी राजेश कुमार (42) पुत्र जय नारायण  शुक्रवार की देर रात घर में सोए हुए थे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक वह सुबह तीन बजे शौचक्रिया के लिए उठे। इसके बाद वे दोबारा चारपाई पर आकर सो गए। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। पिता जयनारायन ने बताया कि राजेश के ऊपर बैंक का कर्जा व सोसाइटी की उधारी थी। जिसको लेकर वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि  राजेश ने 3.5 बीघा जमीन गिरवी रखकर 80 हजार रुपया कर्जा लिया था। सरैया के ग्रामीण बैंक से 70 हजार का कर्जा था। इसके साथ ही जसपुरापुर समिति का सात हजार रुपया भी बकाया था। इस को लेकर परेशान रहता था। कर्जा के बावत बैंक से परेशान किए जाने के मामले में परिजनों ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की नोटिस तो नहीं मिली है। इस संबंध में तिर्वा कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed