फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Debt-ridden farmer commits suicide by hanging himself

Kannauj News: कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer commits suicide by hanging himself
मानीमऊ (कन्नौज)। क्रेडिट कार्ड और बकाया बिजली बिल के कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके शव को फंदे पर लटकता देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के पुत्र के मुताबिक बैंक व बिजली विभाग के अधिकारी बकाया रुपये जमा करने का दबाव बना रहे थे। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन




सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के गुखरू गांव निवासी हरिश्चंद्र (60) छह बीघे जमीन पर खेती-बाड़ी कर परिवार का पेट पालते थे। सोमवार की रात कमरे में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव को फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। पुत्र मंजेश ने मानीमऊ चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र मंजेश ने बताया कि पिता पर क्रेडिट कार्ड का 1.50 लाख रुपये और बिजली बिल का 60 हजार रुपये बकाया था। आरोप लगाया है कि बैंक अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी रुपये जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। किसान के आठ बच्चे हैं, इसमें पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्र और तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने बताया मृतक के परिजनों के मुताबिक सरकारी कर्ज के चलते फंदा लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed