फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   death,rain,farmer,destroyed crop

नष्ट फसल देखकर सदमा लगने से किसान की मौत

Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
death,rain,farmer,destroyed crop
ठठिया। बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखकर सदमा लगने से किसान की खेत पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले में फसल के नुकसान के सदमे में अब तक दो किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के खामा गांव निवासी किसान रावेंद्र कुमार (50) और उसकी पत्नी रानी देवी के छह बच्चे हैं। खेतीबाड़ी कर वह अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे। किसान रावेंद्र कुमार के पास दो बीघा जमीन है, लेकिन वह लगान पर लेकर खेतीबाड़ी करते थे। इस बार बंटाई के 15 बीघा खेत में आलू और तीन बीघा में धान की फसल उगाई थी। हाल में हुई बारिश में फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह खेत पर गया और बर्बाद हुई फसल को देखकर उन्हें सदमा लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रानी ने बताया कि जमा पूंजी लगाने के साथ कुछ लोगों से कर्ज लेकर फसल की थी। नष्ट होने के बाद से पति सदमे में थे। काफी हौसला बढ़ाने के बाद भी चुप रहते थे। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि बारिश एक सप्ताह पहले हुई थी। सदमे में किसान की मौत की बात परिजन कह रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत के सात साल बाद भी नहीं दर्ज हुई विरासत
मृतक किसान की पत्नी रानी ने बताया कि उसके ससुर के नाम दो बीघे जमीन थी। उनकी मौत करीब सात साल पहले हुई थी। मौत के बाद भी लेखपाल की ओर से वरासत दर्ज नहीं की गई। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed