{"_id":"63499ee2dc3370585553bc49","slug":"death-of-a-young-man-living-in-a-friend-s-house-kannauj-news-knp723288818","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: दोस्त के घर रह रहे युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: दोस्त के घर रह रहे युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले में छबरामऊ क्षेत्र के निगोह गांव में दोस्त के घर रह रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन शुरू की है। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी विनोद (45) निगोह खास गांव में एक युवक के घर रहकर साझेदारी में खेती करता था।
इस कारण वह अपने घर पर कभी-कभी जाता था। गुरुवार की रात विनोद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चारपाई पर सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पहुंचे भाई सुरेश ने साझेदार दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि साझीदार और पत्नी ने भाई की जमीन का बैनामा करा लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में विनोद की मौत बीमारी से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।