{"_id":"652845efa141612e9c0257e6","slug":"dead-body-of-pregnant-woman-found-hanging-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4060-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
तालग्राम। कमरे में गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के पति ने आत्महत्या करने की बात कही। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशलपुर्वा निवासी अनुज की चार वर्ष पूर्व कन्नौज के बरौरी गांव निवासी रंजना (22) की शादी हुई थी। पति ने बताया कि आए दिन रंजना जान देने की बात कहती थी। गुरुवार दोपहर पारिवारिक कलह के कारण फंदे पर लटक कर जान दे दी है। शव को फंदे पर लटका देखा और परिवार को घटना की जानकारी दी। बाद में मायके पक्ष व पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के भाई शिवम शर्मा पुत्र रामभरोसे ने बताया कि शादी में दिए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और बाइक, सोने की चेन व कूलर की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। कई बार रिश्तेदारों ने पंचायत भी की, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। गुरुवार को ससुरालीजनों ने रंजना की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। रंजना सात माह की गर्भवती थी और उसकी एक पुत्री व पुत्र है। सूचना पर उपनिरीक्षक ज्योति गौर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।