फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of girl who came to maternal uncle's house on Rakshabandhan found in pond

Kannauj News: रक्षाबंधन पर मामा के घर आई बालिका का शव तालाब में मिला

Fri, 01 Sep 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dead body of girl who came to maternal uncle's house on Rakshabandhan found in pond
तालग्राम। रक्षाबंधन पर मां के साथ मामा के घर आई बालिका लापता हो गई। उसका शव 20 घंटे बाद दूसरे दिन शुक्रवार को गांव के ही तालाब से बरामद हुआ। मां की सूचना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार की शाम शव मिलने की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजापुर निवासी नीलेश जाटव की पत्नी आरती रक्षाबंधन पर गुरुवार का पुत्र और सात वर्षीय बेटी काव्या के साथ अलमापुर गांव भाई हरिश्चंद के घर आई थी।आरती ने बताया कि गुरुवार की शाम छह बजे पुत्री शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक न आने पर तलाश किया तो पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पूरी रात तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी की अगुवाई में बालिका की तलाश में पुलिस सर्च अभियान चलाया। अगले दिन शुक्रवार की शाम उसका शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर वहां लोगों का मजमा लग गया। जानकारी होते ही एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार के साथ ही थानेदार देवेश कुमार पाल, डॉग स्कवायड, फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed