{"_id":"6992073ff403fe509a09f4c5","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-murder-charge-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144781-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
छिबरामऊ। कैरदा रोड पर ग्राम कुंवरपुर बनवारी गांव के बाहर खेतों में लगे पीपल के पेड़ पर रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मंडी चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। युवक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचित किया गया।
ग्रामीणों ने छिबरामऊ निवासी कैलाश बिहारी मिश्रा के खेत में पीपल के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के जेब से मिले मोबाइल से कॉल कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने युवक की पहचान कस्साबान निवासी सौरभ वाल्मीकि के रूप में की। पिता मिंटू वाल्मीकि समेत परिजनों ने समुदाय विशेष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को मौके से नहीं उठने दिया।
उनका कहना था कि सौरभ शनिवार शाम पांच बजे से लापता था और वह पास में ही स्थित समुदाय विशेष की एक युवती से मिलने गया था। परिजनों के अनुसार युवती के परिजनों ने सौरभ को जान से मारने की धमकी दी थी। हंगामे के बीच फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
पिता मिंटू वाल्मीकि ने बताया कि सौरभ अभी नाबालिग था और नौकरी के लिए आधार कार्ड में उसकी उम्र बढ़वाई गई थी। 20 दिन पहले ही उसे दो हजार रुपये मासिक वेतन पर सफाई कर्मी की जगह नौकरी पर लगवाया गया था। सौरभ चार भाइयों गौरव, अंशु और अंकुर में सबसे बड़ा था। सौरभ की मौत से मां मन्नो देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है।
-- -- -- --