फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a young man who came out of the house two days ago was found in the field

Kannauj: गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, मुंह से निकल रहा था खून, नौ माह पहले विधवा से हुई थी शादी

Sun, 26 Feb 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 26 Feb 2023 11:20 PM IST
सार

छिबरामऊ क्कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।  

विज्ञापन
Dead body of a young man who came out of the house two days ago was found in the field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव गेहूं के खेत से मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप एक युवक पर लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। सिकंदरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी आशीष त्रिपाठी (42) दो दिन पहले 24 फरवरी की रात 11 बजे मोबाइल पर बात कर घर से निकला था। तब से लौटा नहीं। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने शनिवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। रविवार की दोपहर को पूरन नगला निवासी जितेंद्र वर्मा के गेहूं के खेत में आशीष का शव मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था।  परिजनों के अलावा कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा, सिकंदरपुर चैकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां रोशन देवी ने बताया कि आंबेडकर नगर के रहने वाले एक युवक ने बेटे को पार्टी के लिए फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह बेटे को लगातार फोन करती रही पर घंटी जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पाकर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और नमूने इकट्ठा किया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। खेती के काम से जुड़ा था। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

नौ माह पहले विधवा महिला से हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी नौ माह पहले पूरन नगला गांव की रहने वाली एक विधवा से कराई गई थी। पत्नी पिछले दो माह से मायके में रह रही है। आशीष ने आंबेडकर नगर के रहने वाले युवक से समझौता कराकर विदा कराने की बात कही थी, तो उसने आशीष से एक लाख रुपये लिए थे।

एक माह पहले ही आशीष ने बेचा था खेत
ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पहले ही आशीष ने एक बीघे खेत गांव के ही एक युवक को बेच दिया था। जिसके आशीष के भाई अशोक कुमार, अनिल कुमार व पुनीत कुमार ने खेत खरीदने वाले युवक पर मुकदमा ठोक दिया। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed