{"_id":"6435a95a9fd74e84ac03242b","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-outside-the-village-kannauj-news-c-12-1-175290-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: आम के बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: आम के बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
सार
कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालत में युवक का शव गांव के बाहर आम के बाग में बास के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव निवासी रजनीश दुबे (38) दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। होली में रजनीश गांव आया हुआ था। रजनीश की शादी नहीं हुई थी। मंगलवार की दोपहर रजनीश का शव गांव के बाहर स्थित गिरीशचंद्र के बाग में बास के पेड़ में फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
शव लटकता देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन