फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a teenager who had gone with her lover was found on the railway track, accused of murder

Kannauj News: प्रेमी के साथ गई किशोरी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 03 Nov 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenager who had gone with her lover was found on the railway track, accused of murder
कन्नौज। एक दिन पहले प्रेमी के साथ घर से फरार हुई किशोरी का रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम पानी भरने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला उसका प्रेमी कार में बिठाकर किशोरी को ले गया। जिसकी तहरीर किशोरी की मां ने सदर कोतवाली में दी थी। रविवार सुबह नौ बजे हरदोई अंडरपास के समीप रेलवे ट्रैक पर किशोरी का क्षत-विक्षत शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि डेगनपुर्वा गांव का रहने वाला युवक अपने बहनोई की मदद से बेटी को बहला फुसलाकर कार में बैठाकर फरार हो गया था। घर में रखा सारा जेवर बेटी अपने साथ लेकर चली गई। वह लड़के से शादी करना चाह रही थी। युवक और उसके बहनोई ने सारे जेवर लेकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। इस मामले में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि किशोरी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सुस्ती से नहीं बच पाई किशोरी की जान
किशोरी की मां ने शनिवार को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने आरोपी युवक का मोबाइल नंबर भी लिखा था। यदि पुलिस समय रहते दोनों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कर लेती तो शायद घटना होने से बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed