फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a middle-aged man found hanging from a tree under suspicious circumstances

Kannauj News: संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Sat, 11 May 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man found hanging from a tree under suspicious circumstances
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के दनियापुर गांव में अधेड़ का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव लटके होने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और ग्रामीणों से अधेड़ की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगलीपुर्वा निवासी रामविलास (50) का शव शुक्रवार सुबह दनियापुर गांव में फंदे से लटका मिला। शौच करने गए ग्रामीणों ने शव देखा और गांव में जानकारी दी, जिसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों से अधेड़ की शिनाख्त कराई। उसके बाद अधेड़ के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रामविलास का शव उसकी ही शर्ट के फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल कराई। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस शर्ट से अधेड़ का शव लटका हुआ था। देखने में ऐसा लग रहा था कि हत्या करने के बाद शव को शर्ट से बांधा गया हो। पुलिस पूरे मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed