फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DCM's tire burst kills younger brother, injures big

डीसीएम का टायर फटने से छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल

Wed, 06 Sep 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 06 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
DCM's tire burst kills younger brother, injures big
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मकनपुर के पास मंगलवार की रात डीसीएम का टायर फट जाने से छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी 100 डायल से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली के गोपालपुर गांव निवासी जगत सिंह (50) पुत्र सुंदर सिंह भैंस की खरीद का कारोबार करते थे। मंगलवार को भैंस खरीदने के लिए अपने भाई लेजम सिंह (65) के साथ उन्नाव जिले के सफीपुर कस्बे गए थे। मंगलवार की रात की शाम को दोनों डीसीएम से भैंस लादकर ला रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अचानक डीसीएम का टायर फट जाने से वह असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन
छत पर बैठे जगत सिंह व लेजम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख कुछ दूरी पर मौजूद यूपी 100 डायल की गाड़ी दोनों को मेडिकल कालेज लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में डाक्टरों ने जगत सिंह को मृत घोषित कर दिया। लेजम सिंह का उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौत की जानकारी पाकर बुधवार की सुबह करीब एक सौ लोग मेडिकल कालेज पहुंचे। परिवार की महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर तिर्वा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed