फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DCM laden with cattle caught, animal cruelty report filed against three

Kannauj News: मवेशी लदी डीसीएम पकडी, तीन पर पशु क्रूरता की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
DCM laden with cattle caught, animal cruelty report filed against three
इंदरगढ़। डीसीएम पर भूसे की तरह लदकर जा रहे मवेशियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने पशु क्रूरता के तहत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसके बाद मवेशी जिन लोगों के थी उनके पास से खरीद की रसीद देख पुलिस ने उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह एक डीसीएम पर भूसे की तरह 25 से अधिक मवेशियों को भरकर उसमें बर्फ की सिल्ली लगाकर डीसीएम सौरिख की और जा रही थी। जैसे ही मवेशियों से भरी डीसीएम इंदरगढ़ के पटेलनगर तिराहा पर पहुंची तो किसान यूनियन सावित्री गुट के सदस्यों ने डीसीएम रोक ली और हंगामा करना शुरू कर दिया। एक गाड़ी पर भूसे की तरह लदे मवेशियों की सूचना पर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह को देखकर डीसीएम चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किसान यूनियन के सदस्यों का हंगामा देखकर मवेशियों से लदी डीसीएम को थाने ले आई। सभी मवेशियों को उतरवाकर डीसीएम को सीज कर दिया और पशुक्रूरता के तहत तीन अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि पशु क्रूरता के तहत तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर व्यापारियों की खरीद रसीद देख कर मवेशियों को वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed