फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dashaanan ka vadh hote hee shreeraam ke lage jayakaare

दशानन का वध होते ही श्रीराम के लगे जयकारे

Tue, 15 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
dashaanan ka vadh hote hee shreeraam ke lage jayakaare
रामलीला मैदान पर रावण का जलता पुतला। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन(कन्नौज)। रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन रावण वध व भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। रावण वध का मंचन देखने के लिए रामलीला मैदान में भीड़ उमड़ी। रावण का वध होते ही मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंजने लगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद रामलीला मैदान में भीड़ जुटने लगी थी। राम व रावण का युद्ध शुरू होते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। विभीषण की राय पर राम ने रावण की नाभि पर प्रहार किया। रावण के धराशायी होते ही मैदान में रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। भरत मिलाप व राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला के समापन की घोषणा की गई। कमेटी ने प्रसाद वितरित कराया। इंदरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सुजीत वर्मा, हसेरन चौकी इंचार्ज संजय यादव पुलिस व पीएसी बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महावीर गुप्ता, राजा गुप्ता, मुकेश गुप्ता, बंगाली गुप्ता, सुनील मिश्रा, सुशील दुबे, पवन तिवारी, गोपाल चंद्र गुप्ता, कल्लू राजपूत, नीरज राजपूत, रेहान खान, पुष्पेंद्र शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed