फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Daroga beat Pan Shopkeeper

दारोगा ने पान दुकानदार को पीटा

Tue, 28 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Daroga beat Pan Shopkeeper
चोट दिखाता पीड़ित दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कस्बे के फर्रुखाबाद चौराहे पर पान की दुकान करने वाले दुकानदार को मंगलवार शाम दरोगा ने पीट दिया। दुकानदार ने मुफ्त में गुटखा नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। दरोगा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही एसपी से भी शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला इब्राहिमगंज पड़ाव निवासी रजत गुप्ता की फर्रुखाबाद चौराहे पर पान की दुकान है। आरोप है कि मंगलवार शाम कोतवाली में तैनात एक दारोगा नशे में धुत होकर दुकान पर पहुंचा और गुटखा मांगा। दुकानदार ने गुटखा दे दिया। पैसे मांगने पर गालियां देने लगा। विरोध करने पर दुकानदार को डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। दारोगा के वहां से जाने के बाद दुकानदार कोतवाली पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह को तहरीर दी। उसने एसपी को भी मामले से अवगत कराया है। एसपी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि मामले की जांच सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी को सौंपी गई है। आरोपी दारोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed