{"_id":"5e8b6cc48ebc3e78b12b3071","slug":"damakal-teem-ne-kalaktret-samet-sarakaaree-bhavanon-ko-kiya-sainitaij-kannauj-news-knp554043343","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-10 कलेक्ट्रेट परिसर को सैनिटाइज करती दमकल विभाग की टीम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-10 कलेक्ट्रेट परिसर को सैनिटाइज करती दमकल विभाग की टीम।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर को सैनिटाइज करती दमकल विभाग की टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना से बचाव को लेकर सैनिटाइजेशन का काम तेज किया गया है। सबसे पहले सरकारी भवनों को शामिल किया गया है। सोमवार को दमकल टीम ने कलक्ट्रेट समेत सरकारी भवनों को सैनिटाइज किया। यह अभियान जारी रहेगा। सभी सरकारी भवनों व सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया जाएगा।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा के आदेश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह टीम को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। टीम ने डीएम कार्यालय समेत कलक्ट्रेट परिसर को सैनिटाइज किया। इसके बाद पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, विनोद दीक्षित अस्पताल व लाखन तिराहे को सैनिटाइज किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सैनिटाइज में हाइपोसोडियम क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। एक लीटर पानी में 100 ग्राम दवा डाली जा रही है। जल्द जिले के सरकारी भवनों व सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया जाएगा।