{"_id":"5838846b4f1c1b983513c1d4","slug":"cyclists-killed-in-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिड़ंत में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिड़ंत में साइकिल सवार की मौत
कन्नौज
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भुड़िया गांव के सामने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार की शाम बाइक व साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। दो युवकों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे से आक्रोशित सखौली गांव के लोगों ने मेडिकल कालेज के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी दर्शन (50) पुत्र बाबूराम मेडिकल कालेज के सामने लकड़ी का खोखा रखकर सब्जी बिक्री करते थे। शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब वह फगुहा भट्टे के बाजार से थोक में सब्जी खरीदकर साइकिल से मेडिकल कालेज की ओर आ रहे थे। तिर्वा की ओर से एक बाइक पर सवार कन्नौज जा रहे युवकों की बाइक भुड़िया गांव के सामने दर्शन की साइकिल से भिड़ गई। हादसे में चारो उछलकर सड़क पर जा गिरे। दर्शन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में बाइक चालक लल्लू (25) पुत्र रामआसरे निवासी ग्वाल मैदान थाना कन्नौज व बबुआ कनौजिया (22) पुत्र नरेश कनौजिया निवासी बजरिया थाना कन्नौज व आकाश (21) पुत्र राजाराम निवासी चिरैयागंज थाना कन्नौज गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया। यहां लल्लू व बबुआ की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, सखौली गांव में हादसे की सूचना पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मेडिकल कालेज के सामने रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। कोतवाल आमोद कुमार ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जानकारी पर पूर्व ब्लाक प्रमुख, सपा नेता मोना यादव, सभासद सनी यादव मौके पर पहुंच गए। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला।