फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cut salaries of five employees, including doctors

डाक्टर समेत पांच कर्मियों का वेतन काटा

Sun, 22 Mar 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 22 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cut salaries of five employees, including doctors
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने शनिवार दोपहर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंच ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक जूनियर डाक्टर समेत पांच कर्मचारी ड्यूटी से नदारत मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


प्रदेश के डीजीएमई दोपहर 11 बजे मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभारी प्राचार्य डा. संदीप कौशिक व सीएमएस डा.आरएन सिंह, सर्जरी के विभागाध्यक्ष डा.आईए अंसारी के साथ ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी को देख उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


ओपीडी में जूनियर चिकित्सक अखिलेश कुमार व आई वार्ड में तैनात लिपिक नरायन मिश्रा, फिजियोथिरेपिस्ट वरुण कुमार, मेल नर्स अरविंद तिवारी, पैथोलाजी में तैनात लैब असिस्टेंट सुनील पालीवाल गैर हाजिर मिले। इस पर डीजीएमई ने प्रभारी प्राचार्य को निर्देश देकर सभी का एक दिन का वेतन काट लेने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टाफ को चेतावनी भी दी कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेजों में 376 शिक्षकों भर्ती जल्द
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में शिक्षा चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए लोक सेवा आयोग से 376 शिक्षक चिकित्सकों की स्थाई नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने एक माह के कार्यकाल के दौरान मेडिकल कालेजों में कार्यरत 142 डाक्टरों को प्रमोट कर उन्हें लेक्चरर व सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्त दी है।

इसके अलावा साठ शिक्षा चिकित्सकों को मानदेय पर विभिन्न मेडिकल कालेजों में तैनात किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह डीजीएमई कार्यालय में मानदेय पर नियुक्ति के लिए शिक्षा चिकित्सकों की भर्ती का अभियान चल रहा है।

बकाया वेतन को एक करोड़ 62 लाख रिलीज
मेडिकल कालेज में संविदा पर कार्यरत करीब एक सैकड़ा डाक्टरों का पिछले पांच माह का बकाया वेतन के लिए 1 करोड़ 62 लाख का बजट रिलीज कर दिया गया है। सोमवार को सभी चिकित्सकों का बकाया वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।


लिपिक की ट्रेन से कटकर मौत
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कालेज के पैथोलाजी सेक्शन में लिपिक पद पर कार्यरत रविकांत गौतम (30) का शनिवार दोपहर लखनऊ के मानक नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की सूचना पर मेडिकल कालेज में शोक की लहर फैल गई। सभी कर्मचारियों ने इमरजेंसी वार्ड में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना जताई। मृतक लिपिक की पत्नी वंदना भारती भी मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed