फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Current landed in the house, woman dies, accident happened due to squirrel entering DP of high tension line

घर में उतरा करंट, महिला की मौत, हाईटेंशन लाइन की डीपी में गिलहरी घुसने से हुआ हादसा

Mon, 11 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Current landed in the house, woman dies, accident happened due to squirrel entering DP of high tension line
विशुनगढ़(कन्नौज)। कुशलपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की डीपी में गिलहरी घुसने से धमाका हो गया। इसके बाद एचटी लाइन का करंट घर में उतर आया। इस दौरान नल पर पानी भर रही महिला चपेट में आ गई। इससे मौत हो गई।
विज्ञापन

कुशलपुर निवासी पुष्पा देवी (50) पत्नी रामप्रकाश अपने घर में नल पर पानी भर रही थीं। घर के बाहर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की डीपी में गिलहरी घुस गई। इससे तेज धमाका हो गया। एचटी लाइन का करंट घर में उतर आया। पुष्पा देवी के घर में लगे कूलर और पंखे में आग लग गई। नल में करंट दौड़ने से वह झुलस गईं। परिजन पुष्पा देवी को निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने गंभीर हालत में सौ शय्या अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुष्पा के एक बेटा और तीन बेटी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बेटा शैलेश यादव छिबरामऊ तहसील परिसर में वकील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed