{"_id":"6047aacd8ebc3ed83026c804","slug":"current-ht-line-woman-kannauj-news-scorched-kannauj-news-knp616613953","type":"story","status":"publish","title_hn":"09सीएचबीपी51-करंट से झुलसी शबाना। संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
09सीएचबीपी51-करंट से झुलसी शबाना। संवाद
विज्ञापन
current,HT line,woman,kannauj news,scorched
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार लिंटर में निकली सरिया से छू जाने से करंट फैल गया। लोहे का दरवाजा खोल रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को सीएचसी से तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कायमपुर में नूर मोहम्मद के घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार गुजरा है। एचटी लाइन का तार लिंटर में निकली सरिया से छू गया।
इससे घर में करंट दौड़ने लगा। सुबह लगभग 7:30 बजे नूर मोहम्मद की पत्नी शबाना (36) भैंसों को चारा डालने जा रही थीं। घर में लगा लोहे का दरवाजा खोलते ही शबाना को करंट ने चपेट में ले लिया।
यह तड़पने लगीं। घर में मौजूद लोगों ने दरवाजे से अलग किया। परिजन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
तेइस दिन पहले भी गिरा था तार
कायमपुर में एक दर्जन से अधिक घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार निकला है। 23 फरवरी को तार टूटकर मकानों की छत पर गिर पड़ा था। तब लोगों ने घरों से बाहर भागकर जान बचाई थी। तार टूटते ही बिजली गुल होने से बड़ा हादसा बच गया था।
बिजली कर्मचारियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी थी। गांव के लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन नहीं हटवाई गई। सालों पुरानी लाइन होने से तार जर्जर हो चुके हैं। यह आए दिन टूटकर गिर जाते हैं।

current,HT line,woman,kannauj news,scorched- फोटो : CHIBRAMAU