{"_id":"58012a1a4f1c1b4a2c28efa6","slug":"current-breaking-strings-in-the-village-ran-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से गांव में दौड़ा करंट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से गांव में दौड़ा करंट, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिलखते मृतक युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम खानपुर में शुक्रवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। जिससे पूरे गांव में करंट दौड़ गया और लोग घरों से जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी के बाद भी विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में रोष है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ग्राम खानपुर में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे तेज धमाके के साथ जर्जर हो चुका हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन के ऊपर जा गिरा। जिससे पूरे गांव में करंट दौड़ गया। हादसे के दौरान खेतों की तरफ शौच के लिए जा रहे आलोक (17) पुत्र जयचंद्र के ऊपर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे वह करंट की चपेट में गया। उसकी चीखपुकार सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। उसे उपचार के लिए नगर लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया।
उधर गांव में करंट दौड़ने से शिवम पुत्र नरेंद्र सिंह, गुड्डू पुत्र अवधकिशोर, जावित्री पत्नी सुरेंद्र, सुखवीर पुत्र सुरेंद्र, लवली पुत्री दलवीर, सपूती पत्नी नबाब सिंह, मुन्नी देवी पत्नी जयचंद्र, रानी पुत्री जयचंद्र, पूजा पुत्री जयचंद्र और मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से मुन्नीदेवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे से पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा। सूचना के बाद भी कोई भी विद्युत विभाग का अधिकारी और कर्मचारी मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सूचना पर सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझाकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रिपिंग के बाद आई बिजली से हुआ बड़ा हादसा
सौरिख। ग्रामीणों ने बताया कि तेज धमाके के साथ हाईटेंशन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने के बाद अचानक बिजली चली गई, लेकिन कुछ ही देर में दोबारा बिजली आने से पूरे गांव में करंट दौड़ गया। जिससे कई लोग करंट की चपेट में आ गए।
दर्जनों घरों के सभी उपकरण फुंके
सौरिख। बिजली के इस हादसे से लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पूरे गांव में 60 बिजली कनेक्शन हैं। ऐसे में सभी बिजली उपभोक्ताओं को हजारों रुपये की चपत लगी है। अचानक हाई वोल्टेज आने से लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग दो दर्जन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं। सभी लोगों की सबमर्सिबल भी फुंक गई।
एक साल पहले भी हुआ था दहादसा
सौरिख। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में बिजली का यह हादसा पहली बार नहीं हुआ है। एक साल पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था। जिसमें गांव के परमलाल पुत्र मुलायम सिंह के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
मकान के छज्जों से छूती है बिजली लाइनें
सौरिख। जर्जर हो चुके हाईटेंशन और एचटी लाइन के तार गांव के कई मकानों के ऊपर तो कई मकानों के छज्जों को छूकर निकले हैं। ऐसे में उन मकानों में रहने वाले लोगों पर हादसे का साया मडराता रहता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए कई बार ग्रामीणों ने जर्जर लाइनें बदलने और तारों को मकानों से हटाने को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे आये दिन इस तरह के हादसे होना अब आम बात होती जा रही है।