{"_id":"5e1e0bc78ebc3e4b350bb027","slug":"cultural-kannauj-news-knp5384570104","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद के सिद्धांतों को आत्मसात करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद के सिद्धांतों को आत्मसात करें छात्र
विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरएन राय।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा शक्ति को उचित दिशा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में महाविद्यालय के विद्यार्थी शिवकांत पांडेय, अंतरिक्ष चौहान, सुहानी सिंह, श्रेजल शर्मा, गोल्डन दीक्षित ने विचार रखे और युवाओं को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया। महाविद्यालय प्रबंध समिति की सचिव इंदिरा दुबे ने कहा कि छात्र अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को आत्मसात करें।
प्राचार्य डा. आरएन राय ने धर्म और उसकी वैज्ञानिकता को समझाया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी तय करने के लिए प्रेरित किया। राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. रोहित भारती दुबे व अभय त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, अभिवादन व एकाग्रता को सफलता के तीन मूल मंत्र बताया। एनएसएस के प्रभारी डॉ. आशीष गुप्ता ने भारतीय युवाओं को विश्व का सबसे जागरूक युवा बताया। इस दौरान डा. जयवीर सिंह, डा. बबिता यादव, डा. मनोज गर्ग, सत्यम गुप्ता व योगेंद्र प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।