फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crowds of farmers gathered for Khatauni verification

Kannauj News: खतौनी सत्यापन के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

Tue, 02 Jun 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Crowds of farmers gathered for Khatauni verification
छिबरामऊ। ग्राम करमुल्लापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चकबंदी विभाग द्वारा खतौनी सत्यापन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। जमीन के प्रपत्र दुरुस्त कराने और सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। 25 किसानों की खतौनी का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन



सोमवार को ग्राम करमुल्लापुर में हुई खुली बैठक का लाभ उठाते हुए किसानों ने अपनी खतौनी का सत्यापन कराया। चकबंदी अधिकारी अंकित कुमार यादव तथा विवेक कुमार दुबे ने कहा पूरी प्रक्रिया को बेहद सहज और सरल बनाकर किसानों को यह सुविधा प्रदान की, जिससे लोगों को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। अभिलेखों का सही और पारदर्शी सत्यापन बेहद जरूरी है। किसान समय पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं और चकबंदी प्रक्रिया में विभाग का सहयोग करें। सत्यापन के साथ-साथ अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना।
विज्ञापन


अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को भूमि अभिलेखों के सही, सटीक और पारदर्शी सत्यापन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारियां दीं। साथ ही, उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे चकबंदी की इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और समय रहते अपने सभी जरूरी अभिलेखों को सत्यापित करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के भूमि विवाद से बचा जा सके। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय पाल, विमलेश फौजी, हरिराम शाक्य, अनार सिंह, सुघर सिंह, कौशलेंद्र, सुनील सिंह, दशरथ यादव, अशोक कुमार कठेरिया, मुनीश्वर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed