फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crowds gathered to get a glimpse of Annapurna, farewell to the rare statue of mother from the district at three o'clock in the night

अन्नपूर्णा की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, जिले से रात तीन बजे मां की दुर्लभ प्रतिमा को दी गई विदाई

Sat, 13 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to get a glimpse of Annapurna, farewell to the rare statue of mother from the district at three o'clock in the night
मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ मूर्ति के दर्शन करते भक्त। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। काशी की मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ मूर्ति की झलक पाने के लिए भक्त रातभर डटे रहे। रथ यात्रा पहुंचते ही जयकारों से रात का सन्नाटा टूट गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अन्न की देवी से लोगों ने धन-धान्य की कामना की। युवाओं ने मूर्ति के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में शेयर की। रात करीब तीन बजे मां की मूर्ति को जनपद सीमा पर कानपुर के लिए विदाई दी गई।
विज्ञापन

काशी जा रही मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ मूर्ति शुक्रवार रात पड़ोसी जनपद मैनपुरी से छिबरामऊ पहुंची। यहां से सौरिख होते हुए रात करीब 12 बजे तिर्वा कस्बे में पहुंची। यहां से यात्रा फगुआ भट्ठा आई। यहां भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रात होने के बाद भी भक्तों की भीड़ दुर्लभ मूर्ति के दर्शन के लिए मौजूद रही। यहां से यात्रा भुगैतापुर, नजरापुर, पाल चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने जीटी रोड सरायमीरा पहुंची। पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे के नेतृत्व में लोगों ने आरती की। इसके बाद मानीमऊ में स्वागत किया गया। देर रात भक्तों ने जिले की सीमा तिखवा गांव के पास कानपुर नगर के लिए मां की रथ यात्रा को विदाई दी।
विज्ञापन

मां अन्नपूर्णा मंदिर में उमड़ा सैलाब
तिर्वा। देर रात कस्बे में अन्नपूर्णा देवी की शोभायात्रा देखकर लोग घरों से निकल आए। पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रात करीब 12 बजे ठठिया रोड के दोनों ओर उमड़ी भीड़ ने जयकारे लगाए। इसके बाद मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर परिसर में दुर्लभ मूर्ति की भाजपा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, एसडीएम राकेश कुमार त्यागी समेत भाजपा नेताओं के साथ अधिकारियों ने आरती की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति पर पुष्पवर्षा कर किए दर्शन
छिबरामऊ मां अन्नपूर्णा देवी की यात्रा रात में पहुंची। लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रेमपुर बार्डर पर यात्रा रात आठ बजे आई। यहां पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित तमाम लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सिकंदरपुर में यात्रा नहीं रुकी। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने रथ पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान भाजपा नेता सिंटू दुबे, विवेक चौबे, अमित गुप्ता, ब्रजेश शुक्ला, दिनेश दुबे, राजू गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed