फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth's father murdered with friends

युवक के पिता ने दोस्तों के साथ की थी हत्या

Wed, 12 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 12 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth's father murdered with friends
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक के पिता ने बदनामी के चलते बेटे और उसकी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

26 मार्च को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी कन्हई पुत्र दिनेश कुमार और पड़ोस में रहने वाली उसकी प्रेमिका शिवांजलि की हत्या के बाद शव रेलवे ट्रेक पर फेंक दिए गए थे। पुलिस ने अंबरापुर निवासी भूरा उर्फ शिवराज व राजू पुत्र हंसराम निवासी सिंहपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोहरे हत्याकांड को अंजाम प्रेमी कन्हई के पिता दिनेश ने अपने दोस्त भूरा निवासी अंबरपुरा और राजू निवासी सिंहुपुर व गांव के भूरा व नवदीप के साथ दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने एसपी कार्यालय में वारदात का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके पुत्र कन्हई और शिवांजलि के प्रेम प्रसंग से काफी बदनामी होती थी। कन्हई अक्सर शराब के नशे में दिनेश कुमार के साथ मारपीट करता था। इसी बात पर दिनेश ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका की हत्या की साजिश रची। पिता के कहने पर कन्हई ने अपनी प्रेमिका को घर बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कन्हई और उसके दोस्त दोनों को गांव छोड़ने की बात कहते हुए ट्रेन पर बैठाने के लिए रात को स्टेशन के पास ले गए। वहां दिनेश और उसके दोस्तों ने प्रेमी युगल की हत्या कर दी। हादसे का रूप देने के लिए रेलवे ट्रेक पर शव फेंक कर सभी घर लौट आए। एएसपी ने फरार दिनेश कुमार समेत उसके दोस्त भूरा व नवदीप को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं, जबकि गिरफ्तार आरोपी अंबरपुरा निवासी भूरा व राजू को पुलिस ने जेल भेज दिया। शिवांजलि के नाना कप्तान सिंह ने कहा कि पुलिस असली आरोपियों को बचा रही है। वह मामले की दोबारा जांच कराने के लिए अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

आखिर पुलिस हिरासत से कहां गया दिनेश
प्रेमी युगल हत्याकांड के खुलासे में पुलिस संदेह के घेरे में है। पुलिस का कहना है कि दिनेश समेत उसके दो दोस्त फरार चल रहे हैं, जबकि आठ दिन पूर्व से दिनेश पुलिस की हिरासत में है। तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी गुरसहायगंज कोतवाली में हंगामा करने के बाद पति से मिली थी। अब पुलिस उसे वांछित बता रही है।

पीएम रिपोर्ट में कुल्हाड़ी के हमलों से हुई मौत
पुलिस द्वारा किए गए खुलासे में प्रेमी युगल की हत्या बेलचे से की गई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत कुल्हाड़ी के हमलों से स्पष्ट हुई है। प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड भी तैयार की गई थी। पुलिस ने अभी तक जांच के लिए स्लाइड नहीं भेजी है।

सीएम के संज्ञान के बाद पुलिस ने की जल्दबाजी
परिजनों ने सामूहिक रूप से गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। चार मार्च को शिवांजलि के नाना कप्तान ने रिश्तेदारों के साथ लखनऊ पहुंच कर सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगाई थी। शासन स्तर से बढ़ते दबाव के बाद मंगलवार को पुलिस ने बगैर पुख्ता सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा कर दिया।


केश डायरी में भी खुलासे का बड़ा झोल
हत्याकांड पर विवेचक द्वारा तैयार की गई केश डायरी वारदात से जुड़ी कड़ियों से मेल नहीं खा रही है। पुलिस का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले शव वाले स्थान से थोड़ी ही दूर पर कन्हई और शिवांजलि की हत्या की गई थी। जबकि शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास छानबीन की थी। कहीं भी खून के निशान नहीं दिखाई पड़े थे। अब सीडी में पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान से थोड़ी ही दूर पर घटनास्थल को दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed