फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   young man killed after robbing

लूट के बाद युवक की हत्या कर शव फेंका

Sat, 10 Jan 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 10 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
young man killed after robbing
घर से नौकरी तलाशने निकले युवक का शव शहर में संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कढ़ेरा निवासी पंकज सिंह (25) पुत्र शिव सिंह शुक्रवार दोपहर अपने घर से पांच हजार रुपये, आठ जोड़ी कपड़े लेकर सूरत (गुजरात) में नौकरी तलाशने को निकला था। भाई दीपू ने बताया वह अपनी बोलैरो कार से पंकज को शहर तक छोड़ने गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कड़ेरा पुलिया के आगे युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर थानाध्यक्ष बीएल यादव फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त पंकज सिंह के रूप में हुई। उसके चेहरे, सिर व पैर में चोटों के निशान थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। वहीं मृतक के भाई दीपू का कहना है कि पंकज की हत्या की गई है। उसके पास मौजूद बैग मौके पर नहीं मिला। उसमें पांच हजार रुपये और कपड़े थे। उसने मामले की जांच कर घटना का खुलासा करके दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
ठठिया-तिर्वा मार्ग पर कड़ेरा पुलिया के पास मृत मिले युवक का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल ने किया। इस दौरान वीडीयोग्राफी कराई गई। विसरा भी सुरक्षित करके रखा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पैनल के जरिए पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।

पोस्टमार्टम हाउस पर सैकड़ों की तादात में ग्रामीण व परिजन इस दौरान मौजूद रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना होने के संकेत मिले हैं।

लावारिश ट्रैक्टर में खून लगा मिला
थानाध्यक्ष बीएल यादव ने बताया कि ट्रैक्टर में खून लगा हुआ था। इसे जांच के लिए एकत्र कर लिया गया है। मृतक के खून से इस खून का मिलान कराया जाएगा। ताकि पता चल सके कि कहीं इसी ट्रैक्टर से तो युवक पंकज सिंह को टक्कर तो नहीं लगी है।

अब तक की छानबीन के दौरान पता चला रहा है कि उक्त ट्रैक्टर औरैया से लूटा गया था। यह भी जानकारी में आया है कि ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर उसे फेंक दिया गया था। दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।

मंत्री के आश्वासन पर खोला जाम
तिर्वा। युवक पंकज सिंह का शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तिर्वा-ठठिया रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना पाकर ठठिया थानाध्यक्ष बीएल यादव और सीओ तिर्वा सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे।


जाम लगाए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण मामले की रिपोर्ट हत्या की धाराओं में दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। भरोसा दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी सही होगा, उसी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मंत्री के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed