फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   young man dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 24 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Thu, 24 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
young man dies in road accident
डेमो - फोटो : demo pic
तालग्राम रोड पर बुधवार देर रात ग्राम कपूरपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। बाइक सवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम रंपुरा खोजीपुर निवासी अधिवक्ता अतर सिंह पाल का बेटा भूपेंद्र पाल (22) एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। बुधवार देर रात वह ग्राम खानपुर कुर्मी निवासी अपने मित्र आमोद पुत्र अजय पाल व विश्राम सिंह पुत्र अमर सिंह के साथ बाइक से कसावा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जब वह तालग्राम रोड पर ग्राम कपूरपुर के पास पहुंचा तभी वह हादसे का शिकार हो गया। जिससे उसकी बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां भूपेंद्र की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। तो वहां कोहराम मच गया। मृतक के चाचा ओमशरण की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed