{"_id":"5781454a4f1c1bb65b7f9c28","slug":"worker-crushed-by-a-vehicle-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी करता मौके पर पहुंचा दारोगा।
- फोटो : अमर उजाला
सौरिख-बिधूना रोड पर ग्राम ब्राहिमपुर के पास किसी वाहन ने मजदूर को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो बाद जाम खुलवा पाया। क्षेत्र के ग्राम अहिरूआ राजारामपुर के मजरा नगला डाल निवासी शकील (45) पुत्र सफीक शुक्रवार देर रात मिट्टी की खुदाई करने की बात कहकर ट्रैक्टर पर घर से निकला था।
देर रात किसी वाहन ने ब्राहिमपुर गांव के सामने कोल्डस्टोर के पास उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर बाद रोते-बिलखते हुए उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। खफा लोगों ने सौरिख-बिधूना मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। शकील मजदूरी करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।