फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   woman was killed by anm's abortion

एएनएम ने किया गर्भपात महिला की जान गई

Fri, 08 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 08 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
woman was killed by anm's abortion
यहां कराया जाता था गर्भपात - फोटो : amar ujala
शहर के मोहल्ला फूलमती मंदिर के पास एएनएम ने अपने आवास पर एक महिला का गर्भपात कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। परिजनाें ने हंगामे के बाद एएनएम और उसकी बहू और दो पुत्रियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, आरोपी एएनएम मकान में ताला डालकर फरार है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कंजौली कोतवाली कन्नौज निवासी बबलू पुत्र हीरालाल रैदास ने अपनी 30 वर्षीय बहन मीना पत्नी सत्यभान को पेट में तकलीफ होने पर गुरुवार रात करीब 9 बजे फूलमती मंदिर के पास रहने वाली एएनएम मुन्नी देवी जो कि कन्नौज सीएचसी में तैनात हैं उनके घर लाए। जांच के बाद एएनएम मुन्नी देवी ने बताया गया कि मीना के गर्भ में बच्चा मर चुका है। इसलिए सफाई करनी होगी। इसके लिए 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन


मीना के भाई बबलू ने बताया कि इसके बाद मुन्नी देवी ने अपनी दो पुत्रियों और बहू को लगाकर सफाई करनी शुरू की। मीना चिल्लाती रही, इस पर एएनएम की पुत्रियों और बहू ने उसे दबोच लिया। रात करीब 11 बजे मीना की मौत हो गई। इस पर मीरा के परिजनों ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। यही नहीं मकान में ताला डालकर सभी लोग भाग गए। परिजन शव लेकर उनके दरवाजे पर बैठे रहे। सुबह होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू की तहरीर पर एएनएम, उसकी दो पुत्रियों व बहू के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक खून बहने से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed