{"_id":"57e2d1f24f1c1b0222a82b97","slug":"woman-out-of-house-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बा मोहल्ला दारा सराय में एक विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है। गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नाजरीन बेगम पत्नी मुन्ना ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी शादी करीब 4 वर्ष पहले दारा सराय समधन निवासी आरिफ पुत्र जरीफ के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया गया था।
कुछ दिनों के बाद ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की जंजीर की मांग करते हुए पति आरिफ, सास जुबैदा बेगम, देवर खालिद, ननद रोशन, गुलशन, सबीना, सलमान, नकीम ने मारपीट, शारीरिक मानसिक यातनाएं देना शुरू कर दिया। यहीं नहीं उसके साथ मारपीट करते हुए मिट्टी का तेल डालकर जान से मार देने का प्रयास किया गया।
शोर मचाने पर कई लोग आ गए। जिससे उसकी जान बच गई। एक सितंबर को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर उसके तीन वर्षीय पुत्र को छीन लिया। उसे घर से बाहर निकाल दिया। धमकी देते हुए कहा कि बिना दहेज के आई तो जान से मार देंगे।