फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Warehouse fire, a loss of 2.5 million

गोदाम में आग, 25 लाख का नुकसान

Thu, 08 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 08 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Warehouse fire, a loss of 2.5 million
अगरबत्ती गोदाम में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेडकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपटियापुर में एक धूपबत्ती-अगरबत्ती गोदाम में देर रात अचानक आग लग गई। सुबह चौकीदार को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कन्नौज शहर के अजयपाल रोड मोहल्ला निवासी राशिद पुत्र असलमशेर की धूपबत्ती, अगरबत्ती की गोदाम कनपटियापुर गांव में है। यहां पर लाखों रुपये का कच्चा माल रखा था।
विज्ञापन


जिसे धूपबत्ती व अगरबत्ती के निर्माण में प्रयोग किया जाता है। करीब दो एकड़ भूमि में बनी इस गोदाम में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। राशिद ने बताया कि रात में चौकीदारी गहरी नींद में सोता रहा। उसे आग का पता ही नहीं चला। सुबह जब ग्रामीण गोदाम के पास से गुजरे तो धुआं व लपटें देख उन्होंने चौकीदार को सूचना दी। जब तक वह वहां पहुंचा तब तक आग गोदाम में फैल चुकी थी। उसने घटना की सूचना गोदाम मालिक को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस  को आग लगने के बारे में बताया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। करीब 4 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में करीब 20 से 25 लाख रुपये का कच्चा माल भरा हुआ था। अधिकतर माल नष्ट हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed