फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unruly teenager crushed by truck, killed

अनियंत्रित ट्रक से किशोर को कुचला, मौत

Wed, 01 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 01 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unruly teenager crushed by truck, killed
घटनास्थल पर बेहोश पड़ी मृतक की मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मजदूरी करने के लिए अपने ताऊ के लड़के साथ जा रहे किशोर को अनियंत्रित ट्रक ने कु चल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इस्माइलपुर कोतवाली गुरसहायगंज निवासी 15 वर्षीय काशी पुत्र राजेश जाटव कस्बे के खरबूजा मंडी में मजदूरी करने ताऊ के लड़के गुलाब सिंह जाटव के साथ साइकिल से जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास काशी ने साइकिल को रोड किनारे लगा दिया। इसके बाद सड़क के दूसरी ओर शौच करने के  लिए चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद लौटकर सड़क पार कर रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इससे पहले चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर चौकी प्रभारी विनोद यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed