फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two prisoners who came to the muscular ate eaten poisonous substances

पेशी पर आए दो बंदियों ने खाया जहरीला पदार्थ

Tue, 02 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 02 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two prisoners who came to the muscular ate eaten poisonous substances
कैदी बबलू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी में आए दो बंदियों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिला अस्पताल से दोनों को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बंदियों ने पुलिस महकमे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के घमाइचमऊ गांव निवासी मैनुद्दीन (28) पुत्र सैजुद्दीन 02 अगस्त 2016 को दुष्कर्म के आरोप में जिला जेल अनौगी में निरुद्ध हुआ था। जबकि शहर के शेखाना मोहल्ला निवासी बब्लू (19) पुत्र राम प्रसाद 10 माह पूर्व चोरी के आरोप में जेल गया था। दोनों बंदी सोमवार को जिला सत्र न्यायालय में पेशी पर पहुंचे। यहां पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बब्लू ने बताया कि पुलिस ने उस पर फर्जी छह चोरी के मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा जेल पुलिस भी उसे व उसके साथी मैनुद्दीन को मारपीट कर प्रताड़ित करती है। जेल से छूटते ही पुलिस उसे उठाकर फर्जी मुकदमे में जेल भेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों बंदियों की हालत में सुधार है। वहीं, न्यायालय की हवालात में बंद बंदियों के पास जहरीला पदार्थ कहां से आया इसका जवाब पुलिस नहीं दे पा रही है। जबकि जेल से लेकर न्यायालय में पेश करने तक बंदियों की सुरक्षा में पुलिस जवान तैनात रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed