{"_id":"5702bedd4f1c1b4d50c81563","slug":"two-girls-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं को अगवा कर एक को जहर देकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्राओं को अगवा कर एक को जहर देकर मारा
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति वैन सवार लुटेरों ने सरेराह दो छात्राओं को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। वैन में इनसे लूटपाट की। विरोध पर एक छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चलती वैन से फेंक दिया। दूसरी छात्रा को जबरन जहर खिलाकर तिर्वा के इंदरगढ़ तिराहे पर छोड़ दिया। कुछ ही देर में इसकी मौत हो गई। वैन से फेंकी गई छात्रा भी लापता है।
मेडिकल कालेज में मौजूद तिर्वा कोतवाली के डडियन गांव निवासी वेदराम वर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री रुचि (19) गौतमबुद्ध डिग्री कालेज सहियापुर में बीएससी की छात्रा थी। सोमवार सुबह 10 बजे वह पंजाब नेशनल बैंक की इंदरगढ़ शाखा से छात्रवृत्ति के 3500 रुपये निकालकर लौट रही थी।
बैंक में ही उसे एक सहेली मिली। दोनों तिर्वा आने के लिए इंदरगढ़ के प्राइवेट बस अड्डे पर खड़ी थीं, तभी एक वैन के चालक ने तिर्वा चलने की बात कही। दोनों वैन के निकट पहुंची ही थीं कि वैन में बैठे चार बदमाशों में एक ने तमंचा निकालकर दोनों को धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया और तिर्वा की ओर गाड़ी बढ़ा दी। बदमाशों ने रुचि से 3500 रुपये, मोबाइल, चांदी की तोड़ियां व अन्य जेवरात लूट लिए। सहेली ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चलती वैन से फेंक दिया।
विज्ञापन
कुछ दूर आने के बाद रुचि को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर तिर्वा के इंदरगढ़ तिराहे के निकट उतार दिया। छात्रा किसी तरह तिर्वा के खैरनगर रोड स्थित अपने चाचा घनश्याम वर्मा की कपड़े की दुकान पर पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताकर बेहोश हो गई। वह सहेली का नाम, पता नहीं बता सकी। चाचा ने एंबुलेंस के जरिए रुचि को तुरंत मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।
कानपुर ले जाए जाते समय उत्तरीपूरा के निकट रुचि ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर मेडिकल कालेज आ गए। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, तिर्वा कोतवाल आरपी पांडेय मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि घटनास्थल इंदरगढ़ थाने का है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंदरगढ़ एसओ को मेडिकल कालेज बुलाया गया है।
सीओ के मुताबिक दूसरी छात्रा का पता लगाने के लिए इंदरगढ़ पुलिस पटेल नगर तिराहे से पट्टी गांव तक सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों में छानबीन कर रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।