फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Try to wear sari deputy CMO

डिप्टी सीएमओ को साड़ी पहनाने का प्रयास

Thu, 15 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 15 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Try to wear sari deputy CMO
डिप्टी सीएमओ का घेराव करती आशा। - फोटो : अमर उजाला
वेतन की मांग को ले कर सीएचसी पर धरना प्रदर्शन कर रही आशा बहुओं ने डिप्टी सीएमओ का घेराव कर उन्हें जबरिया साड़ी पहनाने का प्रयास किया। किसी तरह समझाने के बाद मामला शांत हुआ। राज्य कर्मचारियों के समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आशाओं का सीएचसी पर कई दिनाें से धरना प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को किसी काम से सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ केसी राय को देखते ही आशाएं भड़क गई।
विज्ञापन


समस्या का निदान न होने और किसी अफसर के मौके पर न पहुंचने पर आशा बहुओं ने उन्हें घेर लिया। कहा कि अधिकारी उन्हें बार-बार बुलाते हैं। बेगार कराते हैं। जब वेतन का मामला आया तो सभी चुप्पी साध गए। इस पर डिप्टी सीएमओ ने कहा कि यह शासन स्तर का मामला है।
विज्ञापन


वह कुछ नही र सकते। इस पर सभी आशा बहुएं भड़क गई। उन्हें जबरन साड़ी पहनाने का प्रयास करने लगी। जानकारी पाकर सीएचसी प्रभारी डा. अजय यादव मौके पर पहुंचे। आशा बहुओं को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान विनीता यादव, किरन दुबे, सिया बेटी, मंजू, रेखा, माधुरी, अनुराधा, आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed