{"_id":"573cb2a94f1c1bb11fac733c","slug":"tractor-trolley-upturned-driver-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तालग्राम के छिबरामऊ-इंदरगढ़ मार्ग पर शटरिंग लादकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। तालग्राम थानाक्षेत्र क्षेत्र के बगुलिहाई गांव निवासी सुनील कु मार कनौजिया के मकान पर निर्माण का काम चल रहा है।
शटरिंग का सामान शाहपुर स्थित दुकान में लौटाना था। इस पर ट्रैक्टर-ट्राली से सामान भेजा गया। ट्रैक्टर को बगुलिहाई गांव का ज्ञान सिंह उर्फ कल्लू (28) पुत्र स्व. उमाशंकर चला रहा था। इसमें सुनील कुमार कनौजिया के भतीजे सोनू (18), देव (12) और गांव के अभिषेक पटेल (18) पुत्र सुनील, अंकेश (18) पुत्र सतीश और छोटू (12) सवार थे। इस्तियापुर गांव मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक व अन्य लोग ट्राली व ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर आए और ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकालने की कवायद की। लेकिन तब तक ज्ञान सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी एक घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने पर नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और छिबरामऊ-इंदरगढ़ मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलते हीे दरोगा सुहेल खां मौके पर पहुंचे और सोनू, देव, अभिषेक और अंकेश को सरकारी जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने सोनू व अभिषेक को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया है। मृतक के बड़े भाई छेदीलाल की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लिया है।