{"_id":"57a38c354f1c1bd1292b888d","slug":"thrown-from-a-moving-car-robbing-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को लूटकर चलती कार से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी को लूटकर चलती कार से फेंका
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर चलने का झांसा देकर कारोबारी को कार में बैठाया और रास्ते में हमला कर 30 हजार रुपये लूट लिए। गुरुवार सुबह इस वारदात को अंजाम देते हुए लुटेरे कारोबारी को फर्रुखाबाद में डिग्री कालेज के पास फेंककर भाग निकले। कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी सोहेल पुत्र शब्बीर बिसातखाने काकारोबार करते हैं।
उन्हें माल की खरीदारी के लिए कानपुर जाना था। इसीलिए सुबह जीटी रोड पर जनता कोल्ड स्टोरेज के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी एक सफारी गाड़ी आकर रुकी। उसमें बैठे लोगों ने कानपुर चलने की बात कही। सोहेल सफारी में बैठ गए। बदमाशों ने कुछ दूर आगे जाकर वारदात को अंजाम दे डाला।
गाड़ी से फेंके जाने के बाद जब सोहेल को होश आया तो वहां जुटे लोगों से उन्हें उस जगह का पता चला। लुटेरे उनको जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम रैसेपुर (रठौरा) के डिग्री कालेज के पास सड़क किनारे फेंक गए थे। उन्होंने तत्काल परिवारीजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।