फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Throwing away rotten potatoes Sticks, six injured

सड़े आलू फेंकने पर चले लाठी-डंडे, छह घायल

Sun, 05 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 05 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Throwing away rotten potatoes Sticks, six injured
fight
थानाक्षेत्र के जुर्रापुरवा गांव में कूडे़ के ढेर में सड़ा आलू डालने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू  कर दी है। जुर्रापुरवा गांव निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे उसकी भतीजी रंजना ने अपने कूड़े के ढेर में सड़े आलू डाल दिए थे। इसे पड़ोसी प्रकाश, जीतू, महेंद्र, शारदा देवी ने उठाकर उसके चबूतरे पर फेंक दिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर इन लोगों ने उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। बचाने आए जागेश्वर, रानी, फूलन देवी व राजेंद्री को भी हमलावरों ने पीटा। वहीं दूसरे पक्ष से जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि जागेश्वर के घर के लोगों ने जानबूझकर कूड़े के ढेर में सड़े आलू फेंके थे। जब उसने विरोध किया तो जागेश्वर समेत मंजू, अवनीश, सन्नी देवी आदि ने उसे व  उसके पिता गंगाचरण को लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारा पीटा। जिसमें वह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed