फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three jeeps smuggled to the smugglers

वैन सवार तीन गांजा तस्करों को दबोचा

Thu, 21 Jun 2018 11:59 PM IST
kannauj
kannauj Updated Thu, 21 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three jeeps smuggled to the smugglers
खुलासा करते एसपी किरीट राठौड़ और एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वैन सवार तीन लोगों को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 19 किलो से भी ज्यादा गांजा मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैन में गांजा भरकर कई दिनों से पड़ोसी जनपदों तक गांजा तस्करी की जा रही थी।
बुधवार रात इंदरगढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरिमर्दन सिंह एसपी किरीट राठौड़ के आदेश पर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मरहला तिराहे पर कस्बा की ओर से एक ओमनी वैन आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक तेजी से वैन भगाकर निकल गया। इस पर पुलिस ने जीप से पीछा कर वैन को घेर लिया। वैन की तलाशी लेने पर उसमें से साढ़े 19 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम किशन कुमार पुत्र चौब सिंह, जितेंद्र कुमार पुत्र लोचन, राज बहादुर पुत्र निरपत बंजारा निवासीगण रामनगर थाना ठठिया बताया। आरोपियों ने बताया कि वह औरैया में गांजा की बिक्री करने जा रहे थे। मामले का खुलासा करते हुए एसपी किरीट कुमार राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ओमनी वैन से इटावा, औरैया समेत फर्रुखाबाद जनपद तक गांजा तस्करी करते थे। एसपी ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को पांच हजार ईनाम से पुरस्कृत भी किया है।
विज्ञापन

 
सेंट लगाकर गांजा तस्करी
कन्नौज। आरोपी बेहद शातिर हैं। वह जिस तरीके से गांजा की तस्करी कर थे उससे पुलिस भी इनसे मात खा जाती थी। दरअसल, यह लोग गांजा की बदबू को रोकने के लिए उसमें सेंट डाल देते थे। कभी- कभी यह लोग लोडर में सब्जियों में छुपाकर गांजा तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed