{"_id":"598609bc4f1c1b045f8b45f1","slug":"three-cattle-loaded-on-the-strength-of-tamanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर तीन मवेशी लाद ले गए बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर तीन मवेशी लाद ले गए बदमाश
अमर उजाल ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
शिव कुमार
- फोटो : अमर उजाल ब्यूरो
थानाक्षेत्र के तीन गांवों में बदमाश लोडर में मवेशी लाद ले गए। ग्रामीणों के घेरने पर फायरिंग की और एक किसान के बट मारकर घायल कर दिया। अमोलर चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटनाओं हुई लेकिन पुलिस सोती रही।
विज्ञापन
पहले घटनाक्रम में मछिया गांव में शुक्रवार की रात गांव के नरेंद्र सिंह व पुत्र गजराज सिंह लेटे हुए थे। रात 12 बजे के करीब एक लोडर से बदमाश आए और एक मवेशी को लोडर पर लादकर दूसरा मवेशी लाद रहे थे। आवाज सुनकर पिता पुत्र जाग गए और बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने नरेंद्र सिंह के सिर पर असलहे की बट मार घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े, तो बदमाश हाईवे के सर्विस रोड की ओर भाग निकले। घायल नरेंद्र को सीएचसी तालग्राम से जिला अस्पताल में रेफर किया गया।
दूसरी घटना अमोलर चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर हुई। शिव कुमार के मवेशी बदमाश लोडर पर लादने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने शिव कुमार के सीने पर तमंचा सटा दिया। शोर सुनकर शिवकुमार के पुत्र मनीष ने ललकारा तो बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। सूचना के एक घंटे बाद यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
तीसरी घटनाक्रम में भवनियापुर गांव के कैलाश चंद्र के मकान के बाहर बंधे मवेशी को शुक्रवार की रात बदमाश लोडर में लाद ले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी प्रभारी के बदलने के बाद से क्षेत्र में घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन