{"_id":"577c03634f1c1b93477f9bbb","slug":"they-sent-money-to-the-widow-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर विधवा की करा दी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे लेकर विधवा की करा दी शादी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
शादीशुदा होने के बावजूद इसने खुद को अविवाहित बताया और एक युवक से शादी कर ली। फिर लाखों के गहने लेकर फरार हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख (कन्नौज)। एक विधवा ने अपने जेठ और ननदोई पर पैसा लेकर धोखे से उसकी दूसरे जगह शादी कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जेठ, ननदोई समेत उनके अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए एसपी को पत्र भेजा है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम सरसईनावर की रहने वाली महिला ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेदेपुर निवासी शैलेंद्र सिंह से उसकी शादी हुई थी। आठ माह पहले पानी में डूबने से उसके पति की मौत हो गई थी। उसके एक पुत्री है। पति की मृत्यु के बाद ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। परेशान होकर वह अपने मायके चली गई। इंदरगढ़ के ग्राम उदयपुर निवासी उसके ननदोई और उसके जेठ पांच अप्रैल को उसके मायके से उसे गांव ले जाने की बात कहकर बुला लाए।
रास्ते में एक बुलेरो में उसे बैठाकर कानपुर ले आए। यहां खरगपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति से उसकी जबरिया शादी करा दी। यह कृत्य उसके जेठ और ननदोई ने उसके हिस्से की जमीन को हड़पने की साजिश के तहत किया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके आ गई है। उसने रिपोर्ट लिखाने के लिए सौरिख थाने में तहरीर दी, लेकिन दर्ज नहीं की गई। अब उसने एसपी को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है।