फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft in two houses six tenants

दो मकान में छह किराएदारों के यहां चोरी

Sat, 04 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 04 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses six tenants
कमरे में बिखरा पड़ा सामान दिखाता विद्युतकर्मी अनिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के दो मकानों में छह किराएदारों के यहां गुरुवार रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की नगदी सहित जेवरात और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हौल निवासी फौजी रामदास पाल का नगर के मोहल्ला बनवारीनगर में मकान है। इनके मकान में कई किराएदार रहते हैं। गुरुवार रात चोरों ने इनके मकान में किराए पर रह रहे गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम कटकइया निवासी विद्युतकर्मी अनिल पुत्र घनश्याम के बंद पड़े कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे में रखे पांच हजार रुपये ले उड़े।
विज्ञापन


इसके साथ ही एटा क्षेत्र के ग्राम किरई निवासी मुखलाल पाल पुत्र जमादार गाड़ी चालक है। चोरों ने इनके कमरे का भी ताला तोड़ दिया। मुखलाल ने बताया कि उसकी पत्नी गांव गई हुई थी। चोर कमरे में रखी नगदी सहित झुमकी, झाले आदि जेवरात चुरा ले गए। ग्राम उस्मानपुर निवासी रामसरन पुत्र सोनेलाल भी किराए पर रहते हैं। चोरों ने इनके कमरे से चार हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने नईबस्ती गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास लेखपाल नरेश के मकान में किराए पर रह रहे बालकराम पुत्र बाबूराम निवासी कैरदा के बंद पड़े कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे 15 हजार रुपये और जेवरात पार कर दिए। इसके साथ ही इसी मकान में किराए पर रह रही ग्राम ललकापुर निवासी रमा पत्नी वीरपाल के भी कमरे का चोरों ने ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर कमरे में रखे 11 हजार रुपये की नकदी, कुंडल, पायल आदि जेवरात ले उड़े। इसके अलावा चोरों ने ग्राम उस्मानपुर निवासी उमादेवी पत्नी धरमा के कमरे का ताला तोड़ नकदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान पार कर दिया। चोरी की सूचना पर सभी जगह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed