फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man was shot and killed, brother injured

गोली लगने से युवक की मौत, भाई घायल

Sat, 23 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 23 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The young man was shot and killed, brother injured
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
कोतवाली क्षेत्र के भाव बुजुर्ग में देर रात साढ़े दस बजे दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट ने फायरिंग कर दी।  गोली लगने से आदेश चतुर्वेदी (30) पुत्र गिरीश चंद्र चतुर्वेदी की मौत हो गई जबकि उसका भाई पंकज घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि गांव में दो गुटों में बहुत पहले से तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की रात को किसी बात पर दोनों फिर आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


पहले तो दोनों गुटों में ईंट पत्थर चले। इसी बीच एक गुट ने तमंचे से गोली चला दी जिससे आदेश और पंकज घायल हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से चले गए। परिवारवाले दोनों भाइयों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डाक्टरों ने आदेश को मृत घोषित कर दिया। पंकज का इलाज अस्पताल में चल रहा है। गांव में गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने गांव पहुंच गई है। गांव में भी तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed