फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The woman was taken hostage by her husband

महिला सफाई कर्मी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Wed, 11 Oct 2017 11:44 PM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 11 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
The woman was taken hostage by her husband
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
कन्नौज। नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात एक महिला को बहाने से घर ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नशे में धुत युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे जख्मी कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 37 वर्षीय महिला नगर पालिका कार्यालय में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह शहर में झाड़ू लगाने के बाद पैदल घर लौट रही थी। तभी सरायमीरा निवासी एक युवक ने उसे रोक लिया। दिवाली के चलते घर में साफ-सफाई का हवाला देते हुए बाइक से घर ले गया। इसके बाद सूने घर में महिला को बंधक बना लिया। रात भर युवक ने शराब पीकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडों से उसके दोनों पैरों को घायल कर दिया। युवक की कैद से छूटने के बाद महिला एक रिश्तेदार के साथ सदर कोतवाली पहुंची। यहां तहरीर देते हुए उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरायमीरा चौकी प्रभारी अरिर्मदन सिंह ने बताया कि अभी उन्हें कोतवाली से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed