फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The woman put fire in the room, death

कमरे में बंद कर महिला के लगा दी आग, मौत

Tue, 11 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 11 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
The woman put fire in the room, death
जली महिला - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के तारनपुर्वा गांव में एक विवाहिता को रविवार की दोपहर कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में मायके वालों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, हालत चिंताजनक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी आशीष राजपूत पुत्र दर्शनलाल ने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन सावित्री (35) का विवाह तारनपुर्वा में 16 साल पहले वेद प्रकाश के साथ किया था। सावित्री की दो संतानें भी हैं। कुछ दिनों से ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। रविवार की दोपहर बारह बजे के करीब वेदप्रकाश, रामसेवक, विष्णु दयाल, ब्रजभूषण पुत्रगण जगदीश राजपूत कमरे में बंदकर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों की सूचना पर गांव पहुंचे और बहन को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाह के सोलह साल हो जाने की वजह से दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज नहीं हो सकता है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घर में दबिश दी गई थी। लेकिन आरोपियों के कानपुर में होने की जानकारी मिली है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed