फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The woman and two children in a house fire burnt alive

घर में आग से जिंदा जली महिला व दो बच्चियां

Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The woman and two children in a house fire burnt alive
घटना की जानकारी लेते एसपी, सीओ व थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के केसरी नगला गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला व उसकी दो मासूम बेटियां आग में जिंदा जल गईं। पुलिस ने महिला के जेठ को हिरासत में लिया है। एसपी दिनेश कुमार पी, क्षेत्राधिकारी अमरीश यादव और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। महिला व उसके जेठ के बीच जीजा-साली का भी रिश्ता था। एसपी का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। आग कैसे लगी, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


उड़ीसा में ट्रक ड्राइवरी करने वाले गांव के प्रदीप कुमार की शादी चार साल पहले उसके बड़े भाई समर पाल की साली निशा (24) से हुई थी। निशा फतेहपुर जिले के खागा थाने के खगरेहू लुहारपुर गांव की रहने वाली थी। वह दोनों पुत्रियों प्रतिमा (2), प्रतिज्ञा उर्फ छाया (8 माह) के साथ पति के घर में रहती थी। समर पाल की पत्नी निर्मला बीमारी के कारण छह माह से बेटे नितिन के साथ मायके में थी। समर पाल छोटे भाई रंजीत के साथ फरीदाबाद जाकर नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम ही दोनों घर लौटे थे। रंजीत खाना खाकर बाहर चबूतरे पर लेट गया। समरपाल, निशा और उसके बच्चे छत पर सोए थे। ग्रामीणों की मानें तो रात में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। शुक्रवार सुबह समरपाल के घर से धुआं उठते देखा गया। पड़ोसी घर के अंदर गए तो निशा, उसकी दोनों बेटियां आग में जल रही थीं। ग्रामीणों ने समर पाल का मोबाइल मिलाया तो उसने गांव में होने की बात कही। इस बीच मासूम प्रतिमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस आने से पहले प्रतिज्ञा ने भी दम तोड़ दिया। निशा को सीएचसी गुरसहायगंज लाया गया, जहां उसकी भी सांसे थम गईं। पुलिस ने निशा के पति को सूचना दे दी है। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed