फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The thief ran to the officer punched

सिपाही को मुक्का मार चोर भागा

Mon, 26 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 26 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The thief ran to the officer punched
सिपाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रविवार रात गश्त के दौरान सिपाही को मुक्का मारकर चोर भाग निकाला। इस दौरान उसने सिपाही पर फायर भी झोंका। घायल सिपाही ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  रविवार देर रात करीब ढाई बजे मोहल्ला कोलियान में दो चोरों ने धावा बोल दिया। आहट पाकर मोहल्ले के लोग जाग गए। उन लोगों ने चोरों को देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच रात गश्त कर रहे कोतवाली की चीता मोबाइल का सिपाही सैफी अफजाल अहमद हमराह होमगार्ड विदेश बाबू के साथ उधर पहुंच गया। उसने बाइक खड़ी कर चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इस बीच एक चोर को भाग निकला, लेकिन दूसरा आगे जाकर राम सिंह कुशवाह के मकान के बाहर छिप गया। सिपाही ने उसे बाहर निकलने के लिए जैसे ही ललकारा अंदर छिपे चोर ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। किसी तरह वह बच गया। इसके बाद जैसे ही चोर ने दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास किया सिपाही ने उसे दबोच लिया। इस पर चोर ने सिपाही के चेहरे पर मुक्कों से वार कर अपने आपको छुड़ा लिया और भाग गया। इस दौरान चोर के जूते, तमंचा, गोलक व अन्य सामान पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में सिपाही सैफी अफजाल अहमद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed