{"_id":"5748903b4f1c1b4407691482","slug":"the-lovers-in-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में प्रेमी युगल को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या में प्रेमी युगल को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
Updated Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खुलासा करते एसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सुभाश चंद्र शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के दौैरान महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने घटना का खुलासा पुलिस कार्यालय में किया। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
गांव उडै़लापुर थाना सौरिख निवासी नरवीर पुत्र दयाराम की 23 मई को हत्या कर दी गई थी। सुबह होने पर राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज खुड़ावा अकबरपुर के सामने खेत में शव बरामद किया गया था। उसके गले में गमछे से फांसी का फंदा
विज्ञापन
लगा था। मामले में मृतक के भाई रामकृपाल ने थाना छिबरामऊ में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इस दौरान उड़ैलापुर थाना सौरिख निवासी सत्यपाल पुत्र मंगलीप्रसाद व पुष्पा देवी पत्नी अजब सिंह के नाम सामने आए। छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिंह, कांस्टेबल अनर्थ कुमार, संदीप सिंह गौतम व महिला कांस्टेबल जयललिता सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने घटना को स्वीकारा।
विज्ञापन
मृतक का थैला भी घटनास्थल के निकट झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस कार्यालय में एसपी दिनेश कुमार पी व एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुष्पा पत्नी अजब सिंह व अभियुक्त सत्यपाल पुत्र मंगली प्रसाद के अवैध संबंध थे। मृतक नरवीर भी बीते दो माह से अभियुक्तों के साथ जनपद इटावा में रह रहा था। इसी बीच मृतक नरवीर के भी अवैध संबंध पुष्पा सिंह से हो गए। पुष्पा केवल सत्यपाल को ही अपना प्रेमी रखना चाहती थी। इससे सत्यपाल और नरवीर की आपस में मारपीट भी होती रहती थी। इस पर नरवीर से छुटकारा पाने के लिए पुष्पा व सत्यपाल ने योजना बनाई। नरवीर को घर ले जाने के बहाने बुलाया और खुड़वा अकबरपुर के निकट शराब में सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दी। उसके अचेत होने पर गमछे से उसका गला घोंट दिया।