फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The four young men immersed Ganges bath, one missing

गंगा नहाने गए चार युवक डूबे, एक लापता

Tue, 26 Jul 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 26 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The four young men immersed Ganges bath, one missing
घटनास्थल पर मौजूद नायब तहसीलदार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को गंगा में नहाने के लिए गए चार दोस्त गंगा के तेज बहाव में डूबने लगे। शोर सुन मछली का शिकार कर रहे लोगों ने तीन को बचा लिया, जबकि चौथे का देर शाम तक पता नहीं चल सका। घटना के काफी देर बाद प्रशासन और गोताखोरों के पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया। घटना लालपुर के दूल्हा देवी मंदिर के पास स्थित घाट की है।
विज्ञापन


लालपुर गांव निवासी अमन (22) पुत्र सुरेश चंद्र कटियार, मनु (19) पुत्र कुलदीप, शिवम कुमार उर्फ यश (20) सुरेंद्र कटियार, निखिल गंगवार (18) पुत्र सतेंद्र गंगवार सुबह दूल्हा देवी मंदिर के समीप स्थित घाट पर गंगा नहाने के लिए गए थे। चारों दोस्त नहाने हुए पहली धारा छोड़कर दूसरी धारा में पहुंच गए। गंगा के उफान में होने की वजह से वे चारो डूबने लगे।
विज्ञापन


युवकों की चीख-पुकार सुनकर पास ही मछली का शिकार कर रहे लोग उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद मनु, शिवम व निखिल को बाहर निकाल गया, जबकि अमन का कोई पता नहीं चला।  मामले की सूचना चौकी व जिले के अधिकारियों को दी गई। दो बजे तक कोई भी गोताखोर नहीं पहुंचा। ढाई बजे के लगभग नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा कन्नौज के मेहंदीपुर के गोताखोर रामरतन उर्फ पक्के, संजू, अमित, गुंजा को अपने साथ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दो गोताखोर दो बजे के लगभग पहुंच गए थे। देर शाम तक अमन की खोज जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं इन युवक के परिजनों ने कहा कि प्रशासन ने इस घटना को बेहद हल्के में लिया है। जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन कई घंटों के बाद गोताखोरों को मौके पर भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed